फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईसीटी में शोक, नहीं चलीं कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सड़क दुर्घटना में मंगलवार की रात हुई भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के दो छात्रों की मौत से बुधवार को संस्थान में शोक का माहौल रहा। मृतक सुनील और कपिल के सहपाठियों के अलावा अन्य छात्र भी सदमे में हैं। शोक में कक्षाएं भी नहीं चलीं।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मंगलवार को संस्थान में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। पूरे दिन छात्र और स्टाफ पोस्टमार्टम में प्रशासन का सहयोग करने के साथ साथ मृतकों के परिजनों को ढांढस बधाते रहे। दो छात्र मृतकों के परिजनों के साथ साथ शव लेकर आजमगढ़ और फैजाबाद तक गए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहां से लौटने के बाद भी छात्रों के सामने दिवंगत सुनील और कपिल का चेहरा घूम रहा था। चौथे वर्ष के छात्र सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दोनो बेहद मिलनसार और व्यवहारकुशल थे। पढ़ने में तेज थे। नए छात्रों की हमेशा मदद करने को तत्पर रहते थे। उनके हमारे बीच न रहने से जुनियर छात्रों ने मार्गदर्शक खो दिया।
संस्थान में बुधवार को छात्रों ने अनुशासन और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। सुनील कुमार सिंह ने बाकी छात्रों को शपथ दिलाई। कहा कि सरकार ने बाइक चलाने हेल्मेट अनिवार्य किया हुआ है। संभव है कि सुनील और कपिल हेल्मेट पहने होते तो शायद जान बच सकती थी। शपथ लेने वालों में अतुल सिंह, अनूप कुमार सिंह, सुरुचि, शुभम बंसल, रोहित, आशीष, सोम्या जैन, प्रिंस मिश्रा, प्रणव कुमार, मो.फरहान, कंचन दोहरे, कुमारी अंजलि आदि छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें