फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने शुरू किया हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया में ठेकेदार द्वारा रखे गए दैनिक सफाई कर्मियों ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद में अनिश्चितकालीन हड़ताल आरम्भ किया। जिसमें मांग किया कि सफाई नायकों, सफाई निरीक्षकों, एकाउंट सेक्शन के कर्मचारियों और ठेकेदार द्वारा लूट-खसोट की जांच कर कार्रवाई की जाय तथा हम लोगों का उत्पीड़न बंद किया जाय।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए दैनिक सफाई कर्मी मोहन रावत ने कहा कि नगर पालिका परिषद के सफाई नायकों, सफाई निरीक्षकों और ठेकेदारों द्वारा मानक से अधिक कार्य कराया जाता है। विरोध करने पर कार्य से निकालने की धमकी दी जाती है। वर्तमान में छह सफाई कर्मी तैनात है। जिन्हें सफाई नायक परवेज खान व सफाई निरीक्षक गोविंद बाजपेयी व शत्रुघभन श्रीवास्तव द्वारा पुन: कार्य पर रखने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। जबकि पहले 30 हजार रुपये ये लोग ले चुके है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से 17 नवंबर को की जा चुकी है। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे मजबूर होकर हड़ताल करने के लिए बाध्य होना पड़ा। चेताया कि जब तक भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक यह हड़ताल चलता रहेगा। इस मौके पर अर्जुन रावत, आर्यन रावत, विशाल रावत, इंद्रजीत रावत, सुनिल रावत समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें