फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने बीडीओ और सचिव का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच करने शुक्रवार को सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने पुरा रघुनाथपुर और औसानपुर पहुंचे। रघुनाथपुर में 20 लाभार्थियों को आवास दिया गया है। सात लोगों को दूसरी किस्त नहीं दी गई। इस लापरवाही के लिए बीडीओ कौशल कुमार और सचिव कृपाशंकर गौड़ का वेतन पर रोक लगा दी। इस दौरान गांव में पात्रता सूची पेंट की गई थी। लाभार्थियों को पीएम आवास योजना संबंधी पुस्तिका बांटी गई। औसानपुर में 13 आवास और सात मनरेगा के रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान 76 वर्षीय मुंहबोली बहन मंतोरा देवी से मुलाकात कर हालचाल लिया। मंतोरा को शौचालय स्वच्छता बंधन के उपलक्ष्य में बहन मानकर शौचालय बनवाकर उपहार दिया था। सीडीओ ने भेंट स्वरूप उन्हें 500 रुपये दिए और पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें