फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के दावे धड़ाम, शनिवार तक ऑनलाइन होता रहा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग के दावे धड़ाम हो गए। आयोग का दावा था कि मतगणना के दिन शुक्रवार शाम चार बजे तक सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार की देर रात तक और शनिवार दोपहर तक मतगणना का ब्योरा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करने का काम चलता रहा। शनिवार देर शाम तक नगर निगम, नगर पंचायत गंगापुर और रामनगर पालिका परिषद का पूरा ब्योरा अपलोड कर दिया गया था।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान कहा था कि मतगणना के दिन एक दिसंबर की शाम चार बजे तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। नगर निकाय, गंगापुर नगर पंचायत और रामनगर पालिका परिषद का परिणाम दोपहर चार बजे के पहले ही घोषित कर दिया गया था। आरओ को निर्देश दिया गया था कि परिणाम घोषित करने के बाद ही कोई सूची मतगणना स्थल के बाहर जाएगी। सूची अपडेट करने में सर्वर डाउन होने से भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेटलतीफी का हाल यह रहा कि शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी चुनाव कार्यालय खुला हुआ था। पूरे दिन कर्मचारी सूचनाओं को ऑनलाइन करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें