फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों की सूची तैयार करने में उधेड़बुन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कें द्रों में अभी तक फेरबदल नहीं हो सके है। जिला स्तर से संशोधित सूची भेजने की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। निकाय चुनाव में स्थानीय अधिकारियों की व्यस्तता के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस आशय का आदेश जारी किया है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में 12 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। इसमें दूरी और धारण क्षमता में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिन विद्यालयों ने परीक्षा करा पाने में असमर्थता जताई है उस पर भी विचार किया जाएगा। ऐसे परीक्षा केंद्र जिसमें चहारदीवारी नहीं है उसे भी हटाया जाएगा। कुछ नए परीक्षा केंद्र भी बन सकते है। इसके अलावा पूर्व में जिन विद्यालयों को सामूहिक नकल के आरोप में डिबार घोषित किया गया है उनको भी परीक्षा केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। जो बन गए है उन्हें बदला जाएगा। 23 नवंबर को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिला परीक्षा समिति की बैठक में आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित सूची बोर्ड मुख्यालय भेजने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण में हुई गड़बड़ियां
विद्यालयों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर इलाहाबाद बोर्ड मुख्यालय से बनारस जिले के लिए 142 परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी की थी। इस सूची को सभी प्रधानाचार्यों को भेज कर उस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। अतिम तिथि तक कुल 125 आपत्तियां दर्ज हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें