वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत की तैयारियां विश्वविद्यालय में शुरू हो चुकी है। राजभवन ने 16 दिसंबर को दीक्षांत समाराहे की तिथि को फाइनल किया है। इसके साथ दीक्षांत के मुख्य अतिथि के पद पर भी पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगा दी है। विश्वविद्यालय में अंकपत्रों के वितरण का काम तेज हो गया है। राजभवन से तारीख और मुख्य अतिथि का नाम फाइनल होते ही संयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से राजभवन को तीन तिथियां और शिक्षाविदों के नाम भेजे गए थे। इसमें से चयन के बाद राजभवन से तिथि और मुख्य अतिथि के नाम पर सहमति बन गई है। सोमवार को राजभवन से इस आशय का पत्र विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ है।
कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने बताया कि कमेटी का गठन कर लिया गया है और निमंत्रण पत्र भी भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही दीक्षांत की तैयारियों के लिए संयोजन समिति को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।