फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू का मेडिकल छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू आईएमएस के छात्र जयदेव के लापता होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया। वह दशहरे के एक दिन पहले यानी शुक्रवार से गायब है। जयदेव का कहीं पता न लगने पर उसके दोस्त कृष्णा आशीष ने चीफ प्राक्टर को सूचना देने के साथ ही लंका थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उधर, इस संबंध में चीफ प्राक्टर की ओर से भी पुलिस को सूचना देकर छात्र का जल्द पता लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी एमबीबीएस का छात्र जयदेव बीएचयू के धनवंतरि छात्रावास के कमरा नंबर 130 में रहता था। शनिवार को जन्मदिन होने की वजह से वह शुक्रवार शाम कुछ खरीदारी करने गया लेकिन वापस हॉस्टल नहीं लौटा। रात 12 बजे उसके दोस्त जब उसे जन्मदिन की बधाई देने कमरे पर पहुंचे तो देखा कि वहां नहीं है। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। उधर, दोस्त आशीष की तहरीर के मुताबिक जयदेव शनिवार शाम 7.30 बजे सिंह द्वार पर देखा गया था। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जयदेव के मोबाइल नंबरों की मदद से उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें