फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत और नौ घायल, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर/पिंडरा। शिवपुर और फूलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसे में मौत से गुस्साए लोगों ने शिवपुर क्षेत्र में पथराव और फूलपुर क्षेत्र में सड़क को जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मुआवजे का आश्वासन दिलाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शिवपुर थाना क्षेत्र के तरना स्थित भेल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर इंडिगो कार और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार बैराजपुर निवासी रामबचन सिंह और बिहारी सिंह घायल हो गए। वहीं, इसी दौरान बगल से गुजर रहे साइकिल सवार चमाव कोइरान निवासी विनोद कुमार (48) की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कार छोड़कर चालक भाग निकला। जिससे गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव किया। विनोद की पत्नी शशिलता की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया।
उधर, फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबतपुर-जमालापुर मार्ग स्थित निंदनपुर गांव के समीप तेज गति से आ रही निजी बस एक बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे के चबूतरे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार रोहनिया के मोतीकोट गंगापुर निवासी डॉ. जेके पटेल (25) की मौत हो गई। बताया जाता है कि डॉ. जेके पटेल निंदनपुर स्थित अपने क्लीनिक से एक मरीज को देखने जा रहे थे। वहीं, बस सवार गौरीशंकरपुर नेवढ़िया निवासी दंपति ओमप्रकाश व शांति देवी, जोगापुर जमालपुर की मालती देवी, नेवादा के कैलाश पटेल व ज्योति, गाजीपुर के जमानिया के पुर्णवासी और जौनपुर के नेवढ़िया निवासी श्रवण दूबे घायल हो गए। आननफानन में सभी को उपचार के लिए पीएचसी बसनी ले जाया गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर बस पर पथराव करते हुए उसमें आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौजूद पुलिस के कारण बस में आग नहीं लगाई जा सकी और एक घंटे में ग्रामीणों को शांत कराने में पुलिस सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें