वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा जनजाति मोर्चा की ओर से रविवार को मलदहिया से भारत माता मंदिर तक आदिवासी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मलदहिया चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान आदिवासी भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगर रहे थे। भारत माता मंदिर पहुंचकर भारत माता को पुष्प चढ़ाया और तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान आदिवासियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जिम्मेदारी भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य को दी गई। तिरंगा यात्रा में दीपक गोंड, श्रवण झा, शिवनारायण गुप्ता, सुनिल बिंद, संजय भारद्वाज, अजय सिंह मुन्ना, संजीव सिंह, मनोज गोंड, लोलारख गोंड, मिथिलेश, दीपचंद्र, नरेश, हेमंत आदि शामिल रहे।