फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र की युवती से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फ़िल्म अभिनेत्री बनने के लिए संघर्षरत महाराष्ट्र के नासिक की युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को सिगरा थाने में सामने घाट निवासी प्रशांत पांडेय के खिलाफ दुराचार सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2016 में उसका संपर्क प्रशांत से हुआ। प्रशांत भी अभिनेता बनना चाहता था और उसने मदद का आश्वासन दिया तो वह बनारस आई और सिगरा क्षेत्र स्थित एक होटल में रुकी। इसके बाद मार्च 2017 में दोनों मुंबई में मिले और एक होटल में ठहरे। यहां भी प्रशांत ने बदनीयती दिखानी चाही पर कामयाब न हो सका। प्रशांत ने इसके बाद अपनी मां से युवती को मिलवाया और शादी की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर प्रशांत ने उसके साथ दुराचार किया। अब शादी की बात करने पर प्रशांत और उसके करीबी धमकियां देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें