फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में 200 छात्रों को कराई जाएगी प्रवासन की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में यूरोपीय संघ के सहयोग सहित तीन एजेंसियों के सहयोग से प्रवासन अवसरों पर छात्र जागरूकता कार्यशाला 27 फरवरी को होगी। इसमें अधिकतम 200 विद्यार्थियों को ही भाग लेने का मौका दिया जाएगा। विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और नौकरियों के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रवास के तरीकों पर सहयोग और संवाद किया जाएगा। छात्र जनजागरूकता और सूचना कार्यशाला भी होगी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स भी इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। शुरुआत कल मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के सभागार में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसमें बीएचयू के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को अवैध प्रवासन के जोखिमों के प्रति जागरूक करेंगे। सुरक्षित और वैध अंतरराष्ट्रीय आवागमन का महत्व बताया जाएगा। आप्रवासन प्रक्रियाओं, विदेश प्रस्थान से पूर्व आवश्यक तैयारियों और शेंगेन वीजा आवेदन से संबंधित व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. उमेश सिंह के समन्वयन द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें