फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ज्ञान आधारित समाज ही बेहतर अर्थव्यवस्था का आधार

विज्ञापन
डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज सोयेपुर लालपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का दीप प्रज्व
विज्ञापन
डॉॅ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज सोयेपुर में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने विकसित भारत से जुड़े बिंदुओं पर बात की। मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि ज्ञान आधारित समाज का निर्माण जरूरी है। यही बेहतर अर्थव्यवस्था का आधार है। पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और प्रोद्योगिकी: विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ने की राह विषयक संगोष्ठी में कुलपति ने कहा कि भारत प्राकृतिक रूप से संपन्न देश है और हिमालय इसका मुख्य कारण है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो.पृथ्वीश नाग ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को सकारात्मक दृष्टिकोण से भी देखना चाहिए। यह नये तरीके से काम करने के लिए एक नया अवसर भी है। प्रोफेसर विन्ध्यवासिनी पांडेय ने कहा कि वैश्विक तापवृद्धि जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण है। प्रो. वीएस नेगी ने विचार रखे। डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार मिश्रा ने मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्रशासक संजीव सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। स्वागत प्रबंधक नागेश्वर सिंह, संचालन डाॅ. विपुल कुमार शुक्ला, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रचना पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें