सिगरी स्टेडियम में दौड़ते एथलेटिक्स के खिलाड़ी। अमर उजाला
29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वाराणसी टीम का चयन ट्रायल 23 मई को होगा। इसमें खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। वाराणसी के खिलाड़ी सिगरा और लालपुर स्टेडियम बीएचयू, बरेका और चौबेपुर के एथलेटिक्स ट्रैक 200 से ज्यादा खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। वाराणसी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रमेश यादव ने बताया कि प्रादेशिक सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एक और दो जून को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए वाराणसी जिले की महिला और पुरुष टीम का चयन ट्रायल 23 मई शनिवार को सुबह 6 बजे से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड और फोटो जमा करानी होगी। संवाद