सरपतहां थाना क्षेत्र के देनुआ(खेमनापुर) के पास बाइक सवार तीन बदमाश युवकों ने शुक्रवार की शाम गैस कंपनी के कर्मचारी से 20 हजार रुपये की छिनैती करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि रूधौली बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी की महिला कर्मचारी विभा पत्नी विनोद निवासी कादीपुर जनपद सुल्तानपुर अपने डीह असरफाबाद निवासी सहकर्मी शरद कुमार के साथ अलग-अलग वाहन से भैसौली गांव से केवाईसी करके एजेंसी लौट रही थी। वह जैसे ही ही देनुआ खेमनापुर गांव के पास पहुंची तभी बाइक सवार तीन बदमाश युवक पहुंचे और असलहा सटाकर 20 हजार की छिनैती कर सूरापुर की तरफ भाग निकले।