फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 12.37 करोड़ में बनेंगी 20 किमी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड योजना के तहत होगा काम, पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। लोक निर्माण विभाग ने नाबार्ड योजना के तहत 10 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए 12 करोड़ 37 लाख रुपये बजट तय किया गया है। नाबार्ड योजना के तहत तैयार किए गए इस प्रस्ताव में शिवपुुर और अजगरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कें बनाई जाएंगी।
प्रस्ताव के मुताबिक 6 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से अजगरा विधानसभा क्षेत्र में 9.5 किलोमीटर और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड़ 17 लाख की लागत से 10 किमी सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों के बनने से कई गांवों का शहर से और आपस में सीधा संपर्क हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से कहां तक कितनी लागत में बनेंगी सड़कें
कहां से कहां तक - दूरी- बजट (लाख में)
वाराणसी सिंधौरा मार्ग से चौका गांव के कृष्णापुर राजभर बस्ती तक - एक किमी - 65
सिहुलिया टिसौरा से जगीशपुर बस्ती तक - दो किमी -130
उधोरापुर मार्ग - दो किमी - 130
नारायणपुर मार्ग से पुुआरी तक - ढाई किमी - 162.50
पुआरी खुर्द से पलिया शंभूपुर होते हुए तड़िया तक - दो किमी - 130
डुबकिया से एनएच-31 जयरापुर मार्ग तक - दो किमी - 124
सलारपुर से कमौली मार्ग के रैफरा से चौहान बस्ती नेवादा तक - दो किमी - 124
चौबेपुर भगतुआ मार्ग से बर्थरा कला होते हुए सिरस्ती और उकनी से सरहद तक - दो किमी - 124
भदुआ पांडेयपुर पोखरी उकथी से सिरस्ती होते हुए उकनी से सरहद तक - दो किमी - 124
चौबपुर बबुआ मार्ग से बरथरा कला के ब्राह्मण व राजपूत बस्ती तक - दो किमी - 124
वर्जन
ग्रामीण इलाकों में 12.37 करोड़ रुपये की लागत सेे करीब 20 किमी सड़कें बनाई जानी हैं। इसके लिए नाबार्ड योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें