बीएचयू के 21 दिवसीय सीएएफटी प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए मेहमानों ने भारत कला भवन में शैक्षणिक भ्रमण किया। सभी 20 विद्वान मेहमानों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों से परिचित कराना है। टेराकोटा वीथिका, मालवीय वीथिका और चोल कांस्य दीर्घा का अवलोकन किया। टेराकोटा वीथिका में प्राचीन मृण्मूर्तियों, मालवीय वीथिका में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के योगदान और चोल कांस्य प्रतिमाओं में दक्षिण भारतीय कला की उत्कृष्ट परंपरा को सराहा गया। बीएचयू के दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में ये 21 दिवसीय सीएएफटी प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है।