हर साल की तरह इस साल भी पिंडरा महोत्सव आयोजित होगा। सर्किट हाउस सभागार में विधायक पिंडरा डॉ. अवधेश सिंह और डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि पिंडरा महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 30 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव में प्रत्येक दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें नामचीन कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों का मंच दिया जाएगा। गीत-संगीत के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के दौरान रैली निकाली जाएगी। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल के साथ ही महिला एवं दिव्यांगजनों को उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। बैठक में सीडीओ प्रखर सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, सहायक निदेशक सूचना सुरेंद्र पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।