फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में 20 साल बाद हुआ 20 कर्मचारियों का प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को 20 साल के इंतजार के बाद 20 कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ है। चतुर्थ श्रेणी से प्रमोशन पाकर तृतीय श्रेणी में पहुंचने के बाद कर्मचारी कनिष्ठ सहायक बने हैं। विवि के चतुर्थ श्रेणी वाले कर्मचारी लंबे समय से प्रमोशन की मांग कर रहे थे। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि शासनादेश के अनुसार जिन कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है। इसमें सनत कुमार पाण्डेय, जनार्दन प्रसाद यादव, संजय कुमार सिंह, जीवन प्रसाद, पवन कुमार गोंड़, राजकुमार शर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा अजय कुमार शर्मा, मो. हसमत अली, सर्वेश कुमार पाण्डेय, लाल बिहारी, जय सिंह, सोहन पाल, ओम प्रकाश यादव पुत्र श्रीराम यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, रियाज अहमद, ननकू राम, प्रेम नारायण पाण्डेय जितेन्द्र कुमार खरवार, लाल बहादुर की भी पदोन्नति हुई है। बताया कि 20 कर्मचारियों के अलावा चार अन्य कर्मियों की तृतीय श्रेणी पद पर प्रोन्नति सेवानिवृत्ति से रिक्त पद के सापेक्ष की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें