बीएचयू के प्रबंधन अध्ययन संस्थान में 34 दिव्यांग छात्राओं को ज्ञानप्रभा छात्रवृत्ति मिली। यह छात्रवृत्ति अरविंद माफतलाल फाउंडेशन के सहयोग से ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन ने दी है। इससे दिव्यांग छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांग छात्रों सहित सभी विद्यार्थियों को बराबर मौके देने की कोशिश की जा रही है। छात्रवृत्ति जैसी आर्थिक मदद छात्रों की पढ़ाई और निजी जरूरतों को पूरा करने में बहुत बेहतर है। विश्वविद्यालय दिव्यांग छात्रों को समान अवसर दिया जाएगा। छात्र अधिष्ठाता रंजन कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के दिव्यांगता विभाग की योजनाओं के बारे में बताया।