फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध हवा और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए लगेंगे 20.77 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन बढ़ाने और शुद्ध हवा के लिए बनारस में 20.77 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जबकि पूरे वाराणसी मंडल में एक करोड़ 72 लाख पौधे लगाने की तैयारी है। इनमें वातावरण को शुद्ध रखने, फलदार और औषधीय गुण वाले पौधे प्रमुख होंगे। वन संरक्षक विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

वाराणसी सर्किल के मुख्य वन संरक्षक व प्रभारी वन संरक्षक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मानसून की शुरुआत के साथ ही पौधरोपण के महाअभियान के तहत पौधे लगाने की योजना है। गाजीपुर में करीब 41 लाख 24 हजार, जौनपुर में लगभग 53 लाख 12 हजार, चंदौली में करीब 57 लाख 32 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गाजीपुर और जौनपुर में अमरूद के पौधों की ज्यादा मांग है।
महाअभियान के तहत सहजन, पीपल, पाकड़ , बरगद, अर्जुन, जामुन, अमरूद, आम, सागौन, शीशम के पौधे अधिक मात्रा में लगाए जाएंगे। वन विभाग के अलावा 26 अन्य विभाग पौधरोपण में भाग लेंगे। किस विभाग को कितने पौधे लगाने हैं, इसकी सूची तैयार कर ली है गई। कई प्रजातियों के पौधे लगाने की योजना है। पशुपालन विभाग चारे वाले पौधे तो बिजली विभाग को कम ऊंचाई वाले पौधों के वितरण की योजना है। इच्छुक नागरिकों और किसानों को भी पौधे देने की योजना है। ताकि अधिक से अधिक पौधरोपण हो सके और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें