फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आरोग्य मेले में 2,283 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकाें में लगे सीएम आरोग्य मेले में 2283 लोगों की जांच हुई। इसमें 896 पुरुष, 1046 महिला और 341 बच्चे शामिल हैं। इस दौरान चिकित्सकों की सलाह पर लोगों को जरूरी दवाइयां भी दी र्गइं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने शहरी पीएचसी मंडुवाडीह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि मेले में 299 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। इसके अलावा 24 की हेपेटाइटिस जांच, बुखार के 198, मलेरिया के 133 और श्वसन संबंधी बीमारी के 183 लोगों की जांच हुई। इस दौरान 16 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण मिले, 20 में खून की कमी भी मिली। एक भी कुपोषित बच्चा नहीं पाया गया। एक मरीज को चिकित्सीय उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें