कैंसर अस्पताल,हाइडल कालोनी में भी मिले नए मरीज
रविवार को स्वास्थ्य विभाग को पहाड़िया, पटेल नगर कॉलोनी, हीरापुर, लक्ष्मणपुर, चांदमारी, पांडेयपुर, श्रीनगर कॉलोनी पहाड़िया,ओमनगर कॉलोनी,सारनाथ, चोलापुर,राम जानकी धाम कॉलोनी, ब्रिज एनक्लेव, विनायक अपार्टमेंट गणेश धाम कॉलोनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल, गोलाघाट, स्वास्तिक टावर महमूरगंज, मेंटल हॉस्पिटल पांडेयपुर, डॉक्टर्स कॉलोनी पांडेयपुर, माधव मार्केट, आलोक नगर कॉलोनी सामने घाट, डीएलडब्लू ककरमत्ता, इंदिरा नगर एक्सटेंशन चितईपुर में भी मरीज मिले हैं।
इसके अलावा डीएलडब्लू, हाइडल कॉलोनी सुंदरपुर, शिवपुर, सूर्य विहार कॉलोनी, सामने घाट में 4 लोग संक्रमित हुए हैं,जबकि प्रेमचंद नगर कॉलोनी, गंगा पुरम कॉलोनी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भी एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रेलवे कॉलोनी,कैंट ,निराला नगर,मान महल मंदिर,जगतगंज, डिस्ट्रिक्ट जज कंपाउंड ,पुलिस लाइन में भी रहने वाले लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।