फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से ज्यादा काशी को कोई नहीं समझ सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को अस्सी घाट पर निषाद समाज के साथ बैठक की। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब मां की कोख से पैदा हुए हैं और उन्हें गरीबी का दर्द मालूम है। ईमानदार आदमी को रोकने के लिए बेमेल समझौता हुआ है। दूसरी ओर देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ज्ञान की नगरी को अक्षुण्ण बनाने का काम ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में नाविकों और अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। कहा, पहले नौका संचालन के लिए लाइसेंस दिया जाता था। काफी समय से इसे बंद कर दिया गया है। डीजल इंजन वाली नावों पर रोक और क्रूज संचालन का भी विरोध दर्ज कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि यह छोटी-छोटी समस्याएं हैं। चुनाव बाद इन्हें हल कर लिया जाएगा।
इस दौरान राकेश साहनी, अनिल निषाद, कन्हैया साहनी, रवि साहनी, राजन मांझी, सुंदरपाल सिंह तेवतिया, रविंद्र कुमार लोधी, सुनील, संदीप, अमित वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें