फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का मूल्यांकन कर प्रबुद्धजन करें मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रबुद्ध वर्ग समाज और राष्ट्र की दिशा तय करता है और उसी आधार पर समाज की अवधारणा तैयार होती है। ऐसे में पिछले साढ़े चार वर्ष में समग्र व्यवस्था परिवर्तन का प्रबुद्धजन मूल्यांकन और मार्गदर्शन करें। यह बातें संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। उन्होंने कि देश किधर जा रहा है और किधर जाए यह तय करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।
विज्ञापन

कैंटोंमेंट स्थित लॉन में रविवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश की अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी है। भारत दुनिया की छठीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। हम सालों तक जिनकी गुलामी में थे, उन्हें भी पीछे छोड़ने वाले हैं। समाज को इस नई व्यवस्था से अवगत कराने की जिम्मेदारी प्रबुद्धजनों की है। ऐसे में कमरे में बैठकर चर्चा से कुछ नहीं होगा। ड्राइंग रूम से बाहर निकलें और अच्छे कामों की सराहना के साथ काम नहीं करने वालों को सबक सिखाएं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और संस्कृति को आगे बढ़ाया है। पिछली तीन पीढ़ियों से गरीबी हटाओ का नारा दिया जा रहा मगर कोई काम नहीं हुआ। इसे साकार करने के लिए अर्थव्यवस्था मजबूत करनी होगी और भारत का विकास 10 फीसदी से ऊपर ले जाना होगा। केंद्र सरकार ने इसकी बुनियाद रख दी है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की चर्चा करते हुए लंका क्षेत्र में चाची की दुकान को याद किया। कहा कि उनकी दुकान पर रखे डस्टबिन के बाहर सड़क पर कुल्हड़ फेंकने वाले को पांच लोग टोकते हैं। देशवासियों की मानसिकता बदल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, काशी हिन्दुओं का मक्का है और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कुंभ स्नान करना हिन्दुत्व के मुद्दे का प्रतीक है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज भारद्वाज, प्रदीप अग्रहरी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन महानगर के उपाध्यक्ष नवीन कपूर ने किया। इस दौरान भानु प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, अनिल सिंह, विजय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें