फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब, शोषित और वंचितों का उत्थान चाहती है भाजपा : इफ्तेखार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि भाजपा गरीब, शोषित, वंचित सभी का उत्थान चाहती है। इस हेतु केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इससे आज गांव, गरीब, किसान, नौजवान एवं महिलाएं सभी लाभान्वित हो रहे हैं। बुधवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा, काशी क्षेत्र की बैठक हुई।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अविलंब मंडल स्तर तक कि इकाई का गठन किया जाय। 18 जनवरी से 28 फरवरी के बीच बुद्धिजीवियों का सम्मेलन, उर्दू अखबार वालों से संपर्क, महिला सम्मेलन कराया जाएगा। हर बूथ पर कम से कम दो कार्यकर्ताओं का नाम तय कर उनकी सूची बनाई जाय। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ रही है। अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष हाजी अनवार ने की। संचालन महामंत्री फहद जमाल यासिर ने किया।
सैनिकों का सम्मान करेगी भाजपा
भाजपा महानगर की बैठक रमाकांत नगर कालोनी में हुई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि 17 जनवरी से 2 मार्च तक भाजपा शहीद सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के घर जाकर उनका और उनके परिवार वालों का सम्मान करेगी।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के स्वागत में सांस्कृतिक महोत्सव शुरू
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के स्वागत में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से शास्त्री घाट पर दस दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें