फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के शिवलिंग के ऊपर लगेगा सोने का अभिषेक पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाबा के शिवलिंग के ऊपर लगने वाला अभिषेक पात्र अब सोने का लगाया जाएगा। अब तक बाबा के ऊपर गिरने वाले अनवरत जल के लिए चांदी का पात्र लगाया गया था, लेकिन एक भक्त की इच्छा के बाद अब स्वर्ण का कलश लगने जा रहा है। इससे शिवलिंग पर निरंतर गिरने वाले जल की बूंदे अब स्वर्ण कलश से होकर गिरेंगी।
विज्ञापन

शिवलिंग पर हमेशा जल के गिरने का विधान है। इसके लिए ही मंदिरों में शिवलिंग के ऊपर एक अभिषेक पात्र रखा होता है, इस पात्र की पेंदी में एक सुराख कर दिया जाता है। इससे शिवलिंग के उपर जल की बूंदे टपकती रहती हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी शिवलिंग के ऊपर एक बड़ा चांदी से निर्मित अभिषेक पात्र लगा हुआ था, लेकिन एक भक्त ने उसे हटाकर सोने का अभिषेक पात्र लगाने की इच्छा जताई। इसके लिए उन्होंने मंदिर प्रशासन से संपर्क किया। इस पर मंदिर प्रशासन ने भक्त को अनुमति दे दी है। संभवत: मंकर संक्रांति के समय उसे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें