फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयखाने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले में शराब पीने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 30 प्रतिशत अधिक शराब की बिक्री हुई। यहीं नहीं वर्ष 2017 के सापेक्ष वर्ष 2018 में विभाग व सरकार को लगभग 54 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ हुआ है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सरकार द्वारा नेशनल हाइवे एवं राजकीय राजमार्ग से लगभग पांच सौ मीटर दूर शराब की दुकान खोलने का आदेश दिए जाने के बावजूद शराब का सेवन करने वालों में कमी नहीं आई है। लगातार इसमें इजाफा होता जा रहा है। दुकानों की संख्या में बढ़ोतरी तो नहीं हुई लेकिन इसका सेवन करने वालों की संख्या में जरूर वृद्घि हुई। ऐसी स्थिति विभाग और सरकार दोनों का फायदा हो रहा है। बता दें कि जिले में शराब की 305 दुकानें हैं। इसमें देशी की 188, अंग्रेजी 65 और बियर की 52 दुकानें शामिल हैं। वर्ष 2017 में इन दुकानों से एक अरब 32 करोड़ 10 लाख रुपये की आमदनी हुई थी लेकिन 2018 में यह बढ़कर एक अरब 84 करोड़ 80 लाख रुपये हो गई। जो पिछले साल के सापेक्ष 54 करोड़ रुपये अधिक है। लगातार बढ़ रही शराब की बिक्री से विभाग के साथ सरकार को भी करोड़ों के राजस्व का लाभ हुआ।
विज्ञापन



पिछले साल के सापेक्ष इस साल शराब की 30 प्रतिशत बिक्री अधिक हुई है। यह विभाग ही नहीं सरकार के लिए भी लाभदायक है।
- नीरज दूबे, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें