फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस बन कर रह गया एयरपोर्ट तिराहे का बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से निकलते ही तिराहे पर स्थित बूथ शोपीस बना हुआ है। व्यस्त तिराहा होने के बावजूद यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी या होमगार्ड की व्यवस्था न होने के कारण देशी-विदेशी यात्रियों को आए दिन अव्यवस्थाओं से दो-चार होना पड़ता है। 21 से 23 जनवरी तक वाराणसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए हजारों यात्रियों का इसी रास्ते से आवागमन होगा।
विज्ञापन

तिराहा बाबतपुर एयरपोर्ट, बाबतपुर रेलवे स्टेशन और वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे को जोड़ता है। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 64 विमानों की आवाजाही के कारण यहां आठ से 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों, उनको छोड़ने आने वाले परिजनों के अलावा कैथोली, रमईपुर, सगुनहा, कर्मी, घमहापुर, बैकुंठपुर गांव के लोग भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनों के स्टॉपेज के चलते रेलयात्रियों का आवागमन इसी मार्ग पर होता है। बाबतपुर स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल जौनपुर जाने के लिए होता है।
प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से वीआईपी का आना-जाना पहले से काफी बढ़ा है। तिराहे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। वीआईपी-वीवीआईपी के आवगमन के समय यहां पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें