वाराणसी। कैथी स्थित गंगा और गोमती के संगम पर स्थित धार्मिक स्थल मार्कंडेय महादेव मंदिर के जाने वाले मार्गों पर तीन भव्य प्रवेशद्वार बनाए जाएंगे। इन द्वारों को बनाने के लिए वीडीए ने सोमवार को टेंडर जारी कर दिया।
टेंडर फाइनल करने के बाद अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इन प्रवेशद्वारों को बनाने के लिए प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के बाद वीडीए ने टेंडर जारी किया। इसमें तीन अलग-अलग कंपनियों का टेंडर फाइनल हुआ है। 55 लाख रुपए से बनने वाले तीनों प्रवेशद्वार अलग अलग विभूतियों के नाम से होंगे। इसमें एक गेट पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम रहेगा दो अन्य का अभी फाइनल करना है। टेंडर के बाद कंपनियों को जल्द निर्माण करने का आदेश दिया गया है।