फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पार्षदों की चली, अफसरों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम की साधारण सभा की बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से काम रोको प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव के माध्यम से सदन ने पिछले वर्षों में सदन और कार्यकारिणी समिति में पास हुए उन सभी प्रस्तावों पर चर्चा की, जिन्हें पूर्व में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। करीब छह घंटे चली बैठक में निगम के गैरजिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सदन के आदेश एवं निर्देशों की अवहेलना पर भी चर्चा हुई। एक मत से विभागीय अधिकारियों के कृत्य की निंदा के साथ नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि वे इस बारे में शासन को अवगत कराएं।
विज्ञापन

टाउनहाल सभागार में सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही निर्दलीय पार्षद दल के नेता अजीत सिंह ने महापौर से काम रोको प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी। भाजपा, कांग्रेस और सपा सहित निर्दलीय पार्षदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। अजीत ने कहा कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों की जनसमस्याओं, जन आक्रोश तथा निगम के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से आहत होकर काम रोको प्रस्ताव लाया गया है। बैठक में 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई । पार्षदों ने हर बिंदु पर निगम अधिकारियों, खासतौर पर नगर आयुक्त को निशाने पर रखा।
पहले से ही होमवर्क का कारण पार्षदों ने एक वर्ष में कब किस बैठक में कौन सी तारीख को कौन सा प्रस्ताव पास हुआ उन प्रस्तावों पर क्या संकल्प संख्या दर्ज हुआ और प्रस्तावों के अनुपालन में निगम अधिकारियों ने काम किया या नहीं जैसे मुद्दों परकाम रोको प्रस्ताव लाए थे। इसके माध्यम से सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए नगर आयुक्त को आदेशित किया कि अधिकारियों के कृत्यों से शासन को अवगत कराया जाए। यह भी कहा कि ऐसे अधिकारियों को दंडित किया जाए जो सदन के आदेशों की लगातार अवहेलना करते रहे हैं।
विज्ञापन

प्रस्ताव पर चर्चा में पार्षद सीताराम केसरी, प्रशांत सिंह पिंकू, नरसिंह दास, राजेश यादव चल्लू, कमल पटेल, बेलाल अहमद, शंकर साहू, रमजान अली, अफजाल अंसारी, शिव प्रकाश मौर्या, सुरेश चौरसिया, सीता शर्मा ने भाग लिया। बैठक के अंत में पूर्व सभासद जय सिंह उर्फ जय बाबू और वैद्य शिवकुमार शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें