वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर की समस्याआें को लेकर एबीवीपी के बैनर तले छात्रों ने मुख्य परिसर में धरना दिया। प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि गंगापुर परिसर में शैक्षणिक व मूलभूत समस्याओं से विद्यार्थी घिरे हुए हैं। परिसर में न तो पुस्तकालय है और न ही प्रयोगशाला। विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए पुस्तकें तक उपलब्ध नहीं होती हैं। पेयजल, शौचालय के साथ ही यहां बिजली की भी समस्या रहती है। एबीवीपी के इकाई मंत्री शीतल राय के नेतृत्व में छात्रों ने चीफ प्राक्टर को ज्ञापन दिया। चीफ प्राक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याआें का निराकरण जल्द से जल्द कराया जाएगा।