वाराणसी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। काशी महानगर उपाध्यक्ष अनिवाश सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर राष्ट्रवादी विचार धारा को चुनने का काम किया। इस अवसर पर शशांक राय, अनुराग सिंह, श्याम जी, सौरभ राय, उमंग जैन, सौरभ प्रताप, अभय प्रताप, अधोक्षक पांडेय आदि शामिल रहे। वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने भी जीत का जश्न मनाया। रैली निकालते हुए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की तरह विद्यापीठ में भी अपना परचम लहराने का नारा लगा रहे थे। कार्यक्रम में आशीष सिंह, सौरभ मिश्रा, सौरभ सोनकर, अमित यादव, अश्वनी जायसवाल, रजनीश चौरसिया, रविशंकर आदि मौजूद रहे।