फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश तो थमी पर दुश्वारी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। बारिश भले थम गई है, लेकिन दुश्वारियां अभी बरकरार हैं। कीचड़ और जलभराव की समस्या से अभी छुटकारा नहीं मिल सका है। नगर के बेहद पिछड़े वार्ड संख्या 10 जलालपुर प्रथम में गलियों में पानी भरा हुआ है। लोगों का का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है, जिसके चलते समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा। जलालपुर जाने के दो रास्ते हैं। काजीपुर मोहल्ला होते हुए तथा स्टेशन रोड से अयोध्यापुरी होकर भी लोग आते-जाते हैं। दोनो रास्ते आगे चल कर आपस में मिल जाते हैं। नागरिकों की दुश्वारी यह है कि बारिश थमने के बाद भी उनके मार्ग पर पानी लगना आम बात है। हाल यह है कि मार्ग इंटरलाकिंग है लेकिन पानी लगने से खराब हो रही है जिससे असमय मार्ग का क्षतिग्रस्त होना तय है। अनीस अहमद, नासिर अहमद, नसीम अहमद आदि ने बताया कि अयोध्यापुरी से इंटर लाकिंग मार्ग उनके घर से होकर जाता है लेकिन मार्ग पर हरदम पानी लगा रहता है। घर से निकलते ही कीचड़ और गंदगी का सामना होता है। नक्का, बबलू खां व मोहल्ले के ताजियादार अख्तर ने बताया कि यदि एक बार युद्ध स्तर पर नालियों की साफ सफाई करा दी जाए तो कई दिन तक राहत रहेगी लेकिन वह भी नहीं हो पा रहा है। कूड़ा डंप करना भी एक समस्या ही है। इस संबंध में सभासद जितेंद्र यादव ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व सीवर लाइन विस्तार हुआ था, जिसकी लेवलिंग ठीक से नहीं होने से उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि सभासद से जानकारी मिली है। बारिश के बाद सीवर लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें