फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सता से हटाएंगे नौजवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी छात्र की ओर से बुधवार को केएन पीजी कॉलेज गेट पर नौजवान जागरूकता और सदस्यता अभियान चलाया। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में चले अभियान में लगभग चार सौ छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की। अभियान का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों कि सबसे बड़ी हितैषी है। सपा सरकार ने बड़ी संख्या में युवाओं को छात्रवृत्ति और लैपटॉप देने का काम किया है। वहीं, भाजपा सरकार युवाओं को विकास के नाम पर गुमराह कर रही है। बीएचयू में छात्रों के ऊपर लाठियां बरसाने वाली भाजपा सरकार को लोकसभा चुनाव में इसका जवाब मिल जाएगा। सपा जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव ने कहा कि बिना युवा वोट के कोर्ई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती है। भाजपा को युवाओं की शक्ति का आभास नहीं है। इस बार युवा नौजवान ही भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। इस मौके पर रजनीश तिवारी, मनोज यादव, महेंद्र यादव, मनीष यादव, महादेव बिंद, सुरेश यादव, छोटेलाल, दिलीप सिंह, रवि तिवारी, गुलाब पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें