फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली समाज के सम्मेलन में एका की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के बाबा बड़े शिव मंदिर में बुधवार को जिला माली सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान माली महासभा की समस्याओं को लेकर सांसद को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की ओर से सामाजिक समस्याओं पर चर्चा के लिए बाबा बड़े शिव मंदिर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी माली ने माली समाज को एकजुट होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने माली का पदनाम बदलकर बागवान करने, राज्य पिछड़ा वर्ग में माली समाज की भागीदारी को सुनिश्चित करने, फूल उत्पादन के लिए जमीन आवंटन, पुरोहित के समान माली समाज को अधिकार देने समेेत आठ सूत्री मांग पत्र सांसद को सौंपा। मांग पत्र लेते हुए उन्होंने उनकी मांगों को प्रदेश स्तर पर पहुंचाने का वादा किया। सम्मेलन का संचालन शिवबहादुर एवं इकंद्रेश कुमार और अध्यक्षता राजेंद्र कुमार ने की। इस मौके पर सोहन लाल, शिवनाथ पंडा, सुरेश पंडा, दीनानाथ, राजेश, शैलेंद्र दुबे, प्रवेश तिवारी, बिंदेस गुप्ता, अश्विनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें