फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाहों में भरा पानी, कैसे होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मंगलवार को दोपहर बाद से रुक-रुक कर हो रही बारिश से नगर की कई ईदगाहों में पानी भर गया है। ऐसे में ईदगाहों में बकरीद की नमाज हो पाना मुश्किल लग रहा है। अजिमुल्लाह चौराहा स्थित ईदगाह के पेश इमाम हाफिज परवेज अच्छे ने कहा है कि बारिश के चलते उनकी ईदगाह में नमाज नहीं हो सकती। लोगों को अपने अपने मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा करनी होगी। नगर में एक दर्जन से अधिक ईदगाहों में ईद और बकरीद की नमाज होती है। मंगलवार सुबह तक ईदगाहों के फर्श सूखे थे और समझा जा रहा था कि नमाज ईदगाहों में ही होगी, लेकिन मंगलवार को दोपहर से जो बारिश शुरू हुई तो फिर लगातार हो रही है। इससे स्टेशन रोड ईदगाह, घमहापुर ईदगाह, चौरी रोड ईदगाह में पानी भर गया। चौरी रोड ईदगाह के पेश इमाम हाफिज तबरेज ने बताया कि शाम को ईदगाह का जायजा लिया गया। बारिश से ईदगाह की मिट्टी धंस रही है। इसको देखते हुए लोगों से मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा करने को कहा गया है। सबसे खराब स्थिति घमहापुर ईदगाह की है। जहां थोड़ी सी बारिश में ईदगाह के साथ साथ सड़कों पर पानी लग जाता है। स्टेशन रोड ईदगाह में भी बारिश का पानी भर गया है। हाफिज अली रजा ने बताया कि वहां भी बुधवार को बकरीद की नमाज संभव नहीं है। ईदगाह सिविल लाइन के हाफिज फहद ने भी साफ कर दिया है कि वहां नमाज संभव नहीं है। कुल मिलाकर यह कहा गया है कि जहां बेहतर समझें नमाज अदा कर सकते हैं। कई ईदगाहों के निरीक्षण के बाद देर शाम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें