फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी शेषमणि के परिजनों को रास्ते की मांग पर शुक्रवार को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर शनिवार को भुक्तभोगी के परिजनों ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पीड़ित परिजनों ने बताया की सार्वजनिक रास्ते पर बृहस्पतिवार को कुछ लोग निर्माण करा रहे थे। इस पर उनसे रास्ता छोड़कर निर्माण कराने की मांग की गई तो मनबढ़ों ने घर में घुसकर परिजनों को मारपीट की। साथ ही दो मोटर साइकिल को तोड़ दिया और किराने की दुकान में घुसकर हजारों का समान उठा ले गए। आरोप है कि इस मामले में थाने पर शिकायत करने गए परिजनों को पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इससे पीड़ित परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर रास्ते को खाली कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजकुमार, दीपक, प्रशांत कुमार, चंद्रशेखर, कपूर चंद्र, आशा देवी, प्रभावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें