गोपीगंज/सुरियावां। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात इंजन फेल होने के कारण डेढ़ घंटे तक दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस खड़ी रही। तकनीकी गड़बड़ी दुरुस्त करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। वहीं, सोमवार को माधोसिंह स्टेशन के समीप रेल ट्रैक काम होने से मंड़ुआडीह एक्सप्रेस एक घंटे विलंबित हुई तो सुरियावां स्टेशन पर क्रासिंग का बूम टूटने से ट्रेनों को कॉशन के सहारे चलाया गया।
रविवार की रात दानापुर से सिकंदराबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने पर फेल हो गया। करीब दो घंटे बिलंब से चल रही ट्रेन अपने निर्धारित समय 6.18 के बजाय 8.32 पर ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची थी। इंजन में आयी गड़बड़ी के चलते ट्रेन जब आगे नही बढी तो कंट्रोल रुम को सूचना दे कर पायलट गड़बड़ी ठीक करने में लग गए। करीब डेढ़ घंटे बाद गड़बड़ी दूर होने पर रात 10 बजे ट्रेन आगे रवाना हुई। वहीं, सोमवार को माधोसिंह-कटका स्टेशन के बीच चल रहे अंडर पासिंग पुलिया निर्माण के चलते नई दिल्ली-मड़ुआडीह एक्सप्रेस एक घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। दोनों स्टेशनों के बीच 9.40 से1.40 तक काम चल रहा था, जिससे लाइन ब्लॉक होने से दोपहर 12 बजे स्टेशन पर पहुंची एक घंटे बाद रवाना हुई। इसी तरह वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट के सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक का बूम टूटने से ट्रेनों को काशन के सहारे रवाना किया गया। फाटक पर सिक्कड़ लगाकर कर्मचारी वाहनों को पास कराते रहे। शाम छह बजे तक बूम की मरम्मत नहीं हो सकी थी।