फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के हत्यारोपी पंडित ने किया समर्पण0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दारानगर निवासी कपड़ा व्यापारी संदीप यादव उर्फ सोनू की हत्या में नामजद श्रेयस पांडेय उर्फ उमंग उर्फ पंडित ने मारपीट के एक पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में समर्पण कर दिया। जैतपुरा पुलिस की घेराबंदी धरी की धरी रह गई। अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में पंडित को जेल भेज दिया है। वहीं, इसी मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर बाले यादव ने भी समर्पण करने के लिए अदालत में अर्जी दी है।
विज्ञापन

30 अप्रैल की सुबह औसानगंज स्थित चौरा माता मंदिर के समीप सोनू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। नामजद अभिषेक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक मई को जेल भेज दिया था जबकि पंडित सहित चार अन्य नामजद की तलाश की जा रही थी। इसी बीच, पंडित ने पुलिस को चकमा देते हुए समर्पण कर दिया। पंडित काली कोट पहन कर कचहरी पहुंचा था। वारदात के बाद से पंडित गंगा घाटों पर ही ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। इस दौरान वह कई बार अपनी स्कूटी से दारानगर, औसानगंज भी आया लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। मामले में वांछित बाले, अजय यादव और सागर यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। इस बारे में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय की अनुमति से पंडित को जैतपुरा पुलिस रिमांड पर लेगी। वारदात में प्रयुक्त असलहा बरामद कराएंगे। अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें