फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। छह माह से रुके मानदेय के भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार पर उनकी समस्याओं के प्रति संजीदगी न बरतने का आरोप लगाते ह़ुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगें माने जाने तक आंदोलन चलता रहेगा। चेतावनी दी कि अगर उनके खाते में मानदेय न भेजा गया तो 28 से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर लामबंद हुईं आंगनबाड़ियों से संगठन के संरक्षक जय सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 22 अक्टूबर से 22 दिसंबर 2017 तक धरना देने के बाद लौटकर अपना काम शुरू कर दिया, लेकिन उनका मानदेय छह महीने से नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। उनके बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। अगर 27 अप्रैल तक मानदेय खाते में न आया तो 28 से सभी आंगनबाड़ी जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल करेंगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनके संगठन के साथ किए समझौते को लागू नहीं किया। परियोजनाओं पर पांच साल से ज्यादा समय से तैनात मुख्य सेविकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रहीं हैं। भदोही परियोजना की अध्यक्ष अंगीता मौर्या ने भी विचार रखे। कहा कि छह महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। साथ ही केंद्रों पर पोषाहार नहीं दिया जा रहा है। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर राजकुमारी सिंह, रेखा मौर्या, वृष्टि चक्रवर्ती, डबलू अली, रिंकू पांडेय, साधना तिवारी, आशियाना बेगम, लालती देवी, अंजना मौर्या, श्वेता शर्मा, रेखा मौर्या, नीलम सिंह, उषा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें