फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदा नगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में मंगलवार को सूखी नहर में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-इलाहाबाद रेलमार्ग पर खरगापुर गांव के समीप सूखी नहर में 34 वर्षीय एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। उसका सिर का हिस्सा गायब था। शौच करने गए लोगों ने जब क्षत-विक्षत शव देखा तो घबरा गए। गांव में आकर सूचना दी। सूचना मिलने पर कोइरौना थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं हत्या कर शव को ट्रैक के किनारे फेंका गया है, जिससे यह दुर्घटना लगे। घटना को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी की जा रही है। कोई इसे दुर्घटना बता रहा है तो कोई हत्या। हालांकि पुलिस ने इसे दुर्घटना मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का तर्क है कि ट्रेन से यात्रा के दौरान गिरने से युवक की मौत हुई होगी। बताते चलें कि बता दें कि खरगापुर गांव से नहर गुजरी है, जिसके ऊपर से रेलवे लाइन गई है। पुलिस की तफ्तीश में मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी और उसके जेब से पहचान संबंधित कुछ नहीं मिला। युवक सांवले रंग का है, उसके चेहरे पर दाढ़ी है। वह पूरी बांह का सफेद शर्ट व आसमानी रंग का लोअर पहने हुए था। तथा उसने दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पीले रंग की अगूंठी पहना हुआ था।एसओ कोइरौना सारनाथ सिंह ने कहा कि नहर में नुकीले पत्थर हैं। इससे भी घटना हो सकती है।
सीओ सदर वीके सिंह ने युवक के हत्या से इंकार किया। कहा कि रात में किसी ट्रेन से युवक नहर में पड़े पत्थरों के बीच गिरा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। लाश को पीएम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें