फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर ने फ्लैट भी नहीं दिया न पैसा लौटाया0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश कुमार पासी ने शनिवार को रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नाथूपुर की फूला देवी ने पीने के लिए हैंडपंप की मांग की। खोजवा की उमा देवी ने चेतमणि चौराहे के रहने वाले बिल्डर पर दो लाख लेकर फ्लैट नहीं देने का आरोप लगाया। जैतपुरा की चित्रा गुप्ता ने आम्रपाली ग्रुप के नोएडा में बन रहे बिल्डिंग में 15 लाख रुपये नगद देकर फ्लैट बुक करवाया था। इसके बाद न तो बिल्डर ने फ्लैट दिया न ही पैसा।
इस पर मंत्री ने कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। गड़वा बड़ागांव के रहने वाले ग्राम प्रधान भैया लाल ने बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोग सरकारी पाइप उठा कर ले जा रहे थे। जिसका विरोध करने पर सबने मारपीट की। वीडियो होने के बावजूद बड़ागांव इंस्पेक्टर तहरीर देने पर कार्रवाई नहीं रहे हैं। इस पर मंत्री ने एसएसपी को कार्रवाई करने को कहा। अस्सी के रविंद्र कुमार ने जर्जर मकान को गिरवाने के लिए अनुमति मांगी। तिलभांडेश्वर के तपन मुखर्जी ने रहने के लिये आवास की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें