बेरुआरबारी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवली में शनिवार की देर शाम शार्ट सर्किट से लगी आग में दो मड़हे सहित लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैथवली निवासी कन्हैया राजभर के फूस व करकट के घर में विद्युत चिंगारी से लगी आग से दो मड़हे, भूसा घर तथा उसमे रखा गेंहू, कपड़ा व दस हजार रुपये नकदी जलकर राख हो गया। आग ने बगल के मुनिया देवी के भी फूस के घर को अपनी आगोश में ले लिया। जिसकी जद में आने से गाय झुलस गई।