फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक से खेती करने पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। साधन सहकारी समिति महमदपुर में रविवार को किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को आधुनि ढ़ग से खेती करने पर जोर दिया गया है। वहीं नई तकनीक अपनाने वाले 12किसानों को अंगवस्त्रम देकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप परियोजना निदेशक आत्मा रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि की कार्य योजना बना, आधुनिक तकनीक व कृषि विविधीकरण के तहत खेती कर किसान समृद्घ बन सकते हैं। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई पहल की है। इसके लिए कई योजनाओं का संचालन किया है। जिससे सीधे किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।किसानों की आय बढ़ाने के तीन मुख्य मंत्र है। जिसमें पहला किसानों की आय बढ़ाना, दूसरा उत्पादन बढ़ाना और तीसरा उत्पादन का उचित लाभ दिलवाना है। उन्होंने कहा कि खेती में हानिकारक रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खादों का प्रयोग और कीटनाशक रासायनों के हानिकारक प्रभावो से बचने के लिए जैविक कीटनाशको का प्रयोग करना चाहिए। गोष्ठी में कृषि प्रसार अधिकारी बदलापुर सतई राम, ब्लाक प्रमुख बदलापुर प्रभावती कन्नौजिया, कृष्णदेव दूबे प्रधान, सत्यनारायण तिवारी, अनिल दूबे आजाद, जयनाथ यादव, कैलाश नाथ पांडेय, दयाराम उपाध्याय, उमेश मिश्रा, राय साहब सिंह, राजबहादुर सिंह, गुलाब मौर्या व डा. सुबाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें