फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग की मौत का नहीं खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित जीआरपी प्रीपेड बूथ के समीप सोमवार को हुए धमाके की गुत्थी मंगलवार को भी नहीं सुलझ पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉग की मौत की वजह जबड़ा फटने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होना बताया गया है। जबड़े के निचले हिस्से का चिथड़ा उड़ गया था। जबड़ा कैसे फटा, इस बारे में रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन रिपोर्ट में जीआरपी के इस दावे की भी पुष्टि नहीं हुई है कि डॉग की मौत धमाके की चपेट में आने से नहीं हुई।
विज्ञापन

जीआरपी प्रीपेड बूथ के समीप सोमवार को दोपहर बाद करीब 4:30 बजे जोरदार धमाका हुआ था। अफरातफरी के बाद माहौल सामान्य हुआ तो लोगों ने देखा कि एक डॉग के जबड़े का निचला हिस्सा उड़ गया है और उसकी मौत हो गई है। सूचना पाकर रामनगर से बम निरोधक दस्ता मौके पर आया लेकिन तब तक जीआरपी ने घटनास्थल पर पानी डालकर साफ-सफाई करा दी थी। बम निरोधक दस्ते के अनुसार मौके से किसी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ के अंश नहीं बरामद हुए हैं। डॉग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सीओ जीआरपी विमल किशोर श्रीवास्तव का कहना था कि कुतिया के शरीर से बारूद के कण नहीं बरामद हुए हैं। जबड़ा फटने और अत्यधिक खून बहने से मौत की बात है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें