फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास के लिए संवाद बनाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू सामाजिक विज्ञान संकाय के नेपाली अध्ययन केंद्र की ओर से शुक्रवार को आयोजित परिचर्चा में भारत-नेपाल संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। बतौर मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व विदेश मंत्री डॉ. प्रकाश शरण महत ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच विश्वास बहाली के लिए सरकार एवं आम जनता के बीच संवाद बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल संबंध पर बोलते हुए डॉ. महत ने कहा कि दोनों देशों के बीच स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरूआत करनी चाहिए, जिससे एक-दूसरे देश की भावना को अच्छे से समझा जा सके। नेपाल का बनारस से ऐतिहासिक संबंध रहा है। नेपाल-भारत के बीच सीमा विवाद की समस्या की वजह से आयात-निर्यात में मुसीबत का सामना करना पड़ता है, जो दोनों देशों के लिए विकास के लिए हानिकारक है। मधेशी आंदोलन के समय कुछ भारत विरोधी शक्तियों ने भारत की छवि को नेपाली जनता के बीच नकारात्मक रूप में प्रदर्शित किया। इस दौरान पूर्व विदेश मंत्री के साथ आए शिक्षकों, शोध छात्रों ने अपने विचार रखे। इस दौरान केंद्र समन्वयक प्रो.भूपेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. नृपेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. एके कौल, प्रो. टीपी सिंह, प्रो. राकेश रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें