फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक योजनाओें को पूरा कराने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में चल रही विकास की विभिन्न योजनाओं को पूरा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तय की गई है। इसके लिए सीएम से लेकर उच्चाधिकारी तक हिदायत दे चुके हैं। मगर गोइठहां, दीनापुर एसटीपी, वरुणा कॉरिडोर, आईपीडीएस, शाही नाले की मरम्मत का काम समय पर पूरा करा पाना आसान नहीं होगा। कारण कि अब भी तकरीबन 15-20 फीसदी काम बचा है।
विज्ञापन

गोइठहां में 120 एमएलडी और दीनापुर में 90 से बढ़ाकर 140 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का विस्तार किया जा रहा है। दोनों के निर्माण कार्य को पूरा करने की मियाद दो बार बढ़ाई जा चुकी है। गोइठहां एसटीपी का सीएम योगी स्थलीय निरीक्षण भी कर चुके हैं। दीनापुर में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा तथा जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रजनीश दूबे से लगायत शासन स्तर के कई उच्चाधिकारी मौका मुआयना कर चुके हैं। समीक्षा बैठकों में भी प्रमुखता के साथ इस मुद्दे को उठाया गया। लेकिन अभी दोनों एसटीपी का निर्माण मार्च तक भी पूरा करने पर संशय है।
किसी तरह काम पूरा भी हुआ तो सीवेज शोधन का काम अप्रैल मई से पहले नहीं शुरू हो पाएगा। वहीं जलनिगम की ओर से अभी भी दो दर्जन पानी की टंकियों को चालू नहीं किया जा सका है। इसे भी मार्च तक पूरा करना है। वहीं पुराने बनारस के 10 जोन में पेयजल पाइप की गैपिंग ठीक करने का काम भी शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सीएम बीते चार फरवरी को विकास कार्यों की समीक्षा करने आए थे। उस दौरान उन्होंने निर्धारित समय अवधि में काम पूरा कराने का निर्देश दिया था। अभियंता ठेकेदारों को तलब करने के साथ वरुणा कॉरिडोर का काम 31 मार्च तक पूरा कराने को कहा। आईपीडीएस के कार्यों को 31 जनवरी तक पूरा कराना था लेकिन अब तक भूमिगत तारों को डालने के बाद ऊपर के तारों को हटाने का काम पूरा नहीं हुआ है।
डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि योजनाओं को समय से पूरा कराने की हिदायत दी गई है जो विभाग समय से काम नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लगातार बैठकों के जरिए मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें