फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार में दबाव की राजनीति नहीं चलने वाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश सरकार पर हमला करने वाले भासपा सुहेलदेव के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दबाव की राजनीति नहीं चलने वाली। लोकसभा चुनाव नजदीक देख सहयोगी दल दबाव की रातनीति करने में जुटे हैं लेकिन वो अपनी इस राजनीति में सफल नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने ओमप्रकाश राजभर का नाम नहीं लिया था। मंत्री ने ये बातें सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। दबाव की राजनीति से योगी सरकार डरने वाली नहीं है। यदि किसी को कोई समस्या है तो उसे बैठकर सुलझाया जा सकता है। कासगंज की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्थिति सामान्य हो रही है। पीडि़तों की मदद की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में कहा कि मुंह ऊपर करके ना थूंकें, गंदगी आप पर ही गिरेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष पर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया। कहा, वारदात के बाद पकड़े गए आरोपी विपक्षी दलों की पोल खोल रहे हैं। कुंभ मेले पर कहा कि मेले को सरकार वैश्विक स्वरूप देने जा रही है। कुंभ मेला 2019 में विदेशों का भी प्रतिनिधित्व होगा। वहां से आए प्रबुद्धजनों का भी अखाड़ा संतों की तरह सजेगा। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम पर कहा कि चिदंबरम साहब बड़े अर्थशास्त्री हैं लेकिन अब वह राजनेता ज्यादा हो गए हैं। उनको पता होना चाहिए कि जब जीडीपी बढ़ती है तो रोजगार बढ़ता है। साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को मुद्रा योजना के तहत दस लाख करोड़ रुपये के निवेश से रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें