फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च और उच्चतम न्यायालय में हो हिंदी में कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उच्चतम न्यायालय में कामकाज की भाषा हिंदी हो। यह मांग लेकर बुधवार की शाम अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार सभागार से कचहरी के गेट नंबर तीन तक जुलूस निकाला और सभा की। कहा कि बनारस के अधिवक्ता हिंदी को सम्मान दिलाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में कामकाज की भाषा हिंदी होनी ही चाहिए। साथ ही, इसके लिए संविधान के अनुच्छेछ 348 में संशोधन की मांग की। बनारस बार के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इसके लिए हम अधिवक्ता अब सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ेंगे। बनारस बार के महामंत्री रजनीश मिश्रा ने कहा कि जब तक उच्च और उच्चतम न्यायालय में हिंदी को उचित स्थान नहीं मिलेगा हम संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हिंदी के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां भी हाथों में ले रखी थी। इस दौरान जयश्री बरनवाल, रेखा पटेल, कल्पना पटेल, विनोद सिंह, राजकुमार तिवारी, राजीव सिन्हा, विनोद पांडेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, गंगेश्वर मिश्र, अजय शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें