फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सामने उठेगा कॉरिडोर का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस दौरे पर चार जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। खासकर वरुणा कॉरिडोर की। इस मामले में जहां अधिकारियों की पेशी होगी तो इसे लेकर वरुणा तटवासी सीएम से मिलकर कॉरिडोर की खामियों और अधिकारियों की मनमानी का खुलासा कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अमला सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों में जुट गया है। मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए अधिकारी थोड़े परेशान जरूर हैं। सीएम को चार जनवरी की शाम को आजमगढ़ से हेलीकाप्टर से वाराणसी आना है। अगर मौसम खराब रहा और कोहरा छाया रहा तो हेलीकाप्टर लैंडिंग में परेशानी होगी। ऐसी परिस्थितियों में सीएम का आगमन अगले कुछ दिनों के लिए टल भी सकता है। हालांकि अधिकारी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को प्रारंभिक प्रोटोकाल भी जारी होने की उम्मीद है। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही काशी में कनाडा के संसदीय दल से भी मिलेंगे। सीएम आगमन के बाद इसी महीने पीएम नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें